फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Express train will reach Lucknow from Kanpur in one hour

Unnao News: एक घंटे में कानपुर से लखनऊ पहुंचाएगी एक्सप्रेस ट्रेन

Sat, 25 May 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Express train will reach Lucknow from Kanpur in one hour
उन्नाव। अगले साल अप्रैल माह से कानपुर से लखनऊ तक का सफर सिर्फ एक घंटे में पूरा होगा। मेमू इसके लिए सवा घंटा लेगी।सुपर फास्ट और तेजस 45 से 50 मिनट में ही कानपुर से लखनऊ के बीच की दूरी तय कर लेंगी। रेलवे के मिशन रफ्तार से यह संभव होने जा रहा है।
विज्ञापन

रेल विभाग ट्रैक को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लायक बना रहा है। इसके तहत, अप्रैल माह से लखनऊ में काम शुरू किया गया था। करीब 14 मई से उन्नाव में काम चल रहा है। मिशन रफ्तार के तहत जिले में नौ रेलवे अंडरपास बनाए जाएंगे। इस पर 94.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पांच ओवरब्रिज बनेंगे, जिन पर 273.78 करोड़ खर्च होंगे। अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन के सामने जानवरों को आने से रोकने और आबादी क्षेत्रों में इंसानों की अनाधिकृत आवाजाही रोकने के लिए रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ दीवार बनाई जाएगी। इस काम पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लखनऊ से सोनिक स्टेशन तक दीवार का निर्माण तेजी से जारी है। मंडल रेल प्रबंधक एसएस शर्मा ने बताया कि मिशन रफ्तार के सभी मार्च 2025 तक पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके बाद अप्रैल 2025 से ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क यातायात को भी गति देगा रेलवे का मिशन रफ्तार
रेलवे की इस परियोजना से जिले के सड़क यातायात को भी गति मिलेगी। ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे क्राॅसिंगों पर फाटक की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। ट्रेनें निर्बाध दौड़ेंगी। अंडरपास व ओवरब्रिज बनने से सड़क यातायात भी नहीं रुकेगा।


अंडरब्रिज और लागत

- कानपुर सेंट्रल-शुक्लागंज के बीच अंडरपास, क्राॅसिंग संख्या 41- लागत 10.36 करोड़
- शुक्लागंज और मगरवारा के बीच अंडरपास, क्राॅसिंग संख्या 38- लागत 10.36 करोड़

- उन्नाव स्टेशन-मगरवारा के बीच अंडरपास, क्राॅसिंग संख्या 37-सी- लागत 10.69 करोड़
- जैतीपुर-हरौनी स्टेशन के बीच अंडरपास, क्राॅसिंग संख्या 15- लागत 10.36 करोड़

- सोनिक-अजगैन के बीच अंडरपास, क्रासिंग संख्या 24- लागत 10.36 करोड़
- सोनिक-उन्नाव स्टेशन के बीच अंडरपास, क्राॅसिंग संख्या 30-सी - लागत 10.69 करोड़

- सोनिक-उन्नाव स्टेशन के बीच अंडरपास, काॅसिंग संख्या 32-सी - लागत 10.69 करोड़
- जैतीपुर अजगैन के बीच अंडरपास, क्रॉसिंग संख्या 19-सी - लागत 10.69 करोड़

- अजगैन- सोनिक के बीच अंडरपास, क्राॅसिंग संख्या 25-सी - लागत 10.69 करोड़


ओवरब्रिज और लागत
- जैतीपुर-अजगैन के बीच ओवरब्रिज, क्राॅसिंग संख्या 18- लागत 55.79 करोड़
- जैतीपुर-अजगैन के बीच ओवरब्रिज, क्राॅसिंग संख्या 20- लागत 62.44 करोड़
- सोनिक-उन्नाव स्टेशन के बीच ओवरब्रिज, क्राॅसिंग संख्या 28- लागत 56.32 करोड़

- उन्नाव- मगरवारा के बीच ओवरब्रिज, क्राॅसिंग संख्या 36- लागत 51.22 करोड़
- मगरवारा- शुक्लागंज के बीच ओवरब्रिज, क्राॅसिंग संख्या 39- लागत 48.01 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed