मनमानी फीस वसूली का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने महाविद्यालय की मान्यता निरस्त करने की मांग के साथ ही दूसरे किसी कालेज में प्रवेश दिलाए जाने की मांग की है। कालेज में छात्रों को दी जा रही सुविधाओं की भी जांच निष्पक्षता से कराए जाने की मांग की है। छात्रों ने बताया कि एलएलबी के छात्रों से पिछले सेमेस्टर में 9500 रुपये फीस ली गई थी। इस सेमेस्टर की फीस 10500 रुपये कर दी गई। इसके अलावा नोड्यूज 100 रुपये, प्रवेश फार्म 200 रुपये व प्रैक्टिकल फाइल के नाम पर 800 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में गौरव ठाकुर, नरेंद्र प्रताप सिंह, विपिन शुक्ला, शरद सिंह, अमरेश सिंह, राहुल, वात्सल्य अवस्थी, प्रवीण दुबे, जग्गू सिंह, दीपचंद्र,राम प्रकाश सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
मनमानी फीस वसूली का आरोप निराधार
उन्नाव। कुंवर अजय सिंह विधि महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं वसूली जा रही है। छात्रों का आरोप निराधार है। लगभग छात्र-छात्राओं ने फीस भी जमा कर दी है। कुछ अराजकतत्व कॉलेज का महौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन अनुशासन को बनाए रखने के लिए दोषी छात्रों को तत्काल प्रभाव से महाविद्यालय से निष्काशित कर रहा है।