फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Entry of heavy vehicles on the expressway halted again

एक्सप्रेस वे पर फिर भारी वाहनों का प्रवेश रुका

Sat, 18 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 18 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles on the expressway halted again
highway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मालूम हो कि गंजमुरादाबाद के पास से ही 302 किलोमीटर लंबा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे निकला है। एक्सप्रेस वे का निर्माण महज 23 माह में पूरा किया गया। उद्घाटन 21 नवंबर को हुआ था। उसी दिन इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था लेकिन मार्ग पर जगह-जगह निर्माण कार्य चलने और मार्ग में नमी होने के कारण इस हाइवे पर बड़े व भार वाहनों के प्रवेश पर अवकान कंपनी द्वारा रोक लगा दी गई थी। इस समस्या का समाचारपत्रों में प्रकाशित होने के बाद कार्यदायी संस्था अवकान ने तीन दिन पूर्व इस रोक को हटाते हुए भारी वाहनों का प्रवेश  आरंभ कर दिया था लेकिन गुरुवार दोपहर इसी एक्सप्रेस वे पर ग्राम रघुरामपुर के पास बारात में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली जा रही इनोवा कार एक प्राइवेट बस से टकरा गई थी। इसमें इनोवा कार के चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि इसी इनोवा कार में सवार चार अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे पुलिस द्वारा बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ट्रामा सेंटर रेफ र कर दिया गया था। इसके अलावा प्राइवेट बस में सवार करीब एक दर्जन महिलाएं भी आंशिक रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था।

छोटे वाहनों का जारी रहेगा आवागमन
हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने के बाद कार्यदायी संस्था अवकान के प्रशासनिक अधिकारियों ने पुन: गंजमुरादाबाद व बांगरमऊ की तरफ  से आगरा और लखनऊ के लिए बड़े व भार वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जोकि उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक लगातार जारी रहेगी। ऐसी स्थिति में भारी वाहनों को इस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सुविधाएं नसीब नहीं हो सकेंगी। यह सुविधा इन वाहनों को कब मिल सकेगी यह भविष्य के गर्भ में है। इस संदर्भ में कार्यदायी संस्था के मैनेजर वेंकट सुब्बइया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है लेकिन छोटे व चौपहिया वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed