फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Entry of heavy vehicles banned in the city today

Unnao News: शहर में आज भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Mon, 16 Sep 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in the city today
उन्नाव। बारावफात व गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में भारी वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध रहेगा। यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि सुबह नौ बजे से जुलूस समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

गांधी नगर तिराहा से शहर की ओर आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन्हें गांधी नगर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, हाईवे से शहर की ओर सभी भारी वाहनों को बाईपास से अजगैन, मोहान और बांगरमऊ की तरफ व कानपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बांगरमऊ, सफीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को चकलवंशी से मियागंज की तरफ भेजा जाएगा। हाईवे के गदनखेडा चौराहा से गांधीनगर तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बदरका चौराहा से कानपुर और लखनऊ की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्लागंज के मरहला चौराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बदरका चौराहा की तरफ से भेजा जाएगा। कब्बाखेड़ा व पुलिस आफिस तिराहा से बड़ा चौराहा की तरफ ई-रिक्शा व छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें पुलिस आफिस तिराहा से प्रकाश गेस्ट हाउस कि तरफ भेजा जाएगा। कब्बाखेड़ा से छोटा चौराहा की तरह पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हरदोई रोड पुल से आईबीपी चौराहा की तरफ ई-रिक्शा व छोटे-बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed