फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Encroachment stopped by digging drain

Unnao News: नाला खोदवाकर रोका गया अतिक्रमण

Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment stopped by digging drain
पाटन। नगरपंचायत भगवंतनगर के हटिया मेला परिसर से प्लाटिंग के लिए रास्ता बनाने पर सोमवार को नगर पंचायत ने कार्रवाई की। हटिया मेला भूमि पर अतिक्रमण रोकने और जमीन सुरक्षित रखने के लिए नाला खोदवा दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत भगवंत नगर के नाम से हटिया मेला बाजपेई खेड़ा ग्रामसभा की भूमि संख्या 653 बंजार में लगता आ रहा है। भूमि संख्या 653 बाजपेई खेड़ा व गोबरहा ग्राम की सरहद भी है।
विज्ञापन

गोबरहा ग्राम के 16 नंबर भूमि इस सरहद से जुड़ी हुई है। इस भूमि पर नगर पंचायत के विस्तार के पूर्व प्लाटिंग का कार्य शुरू किया गया था। तमाम विवादों और झंझावातों के कारण प्लाटिंग के कार्य को तहसील प्रशासन द्वारा कई बार रोका भी गया। हालांकि प्लाटिंग कारोबारी ने ग्राम सभा के दखल को दरकिनार कर इस गाटे में की गई प्लाटिंग का मुख्य द्वार हटिया मेला की 653 नंबर भूमि पर खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाटिंग को बेहतर दिखाने के लिए बड़ा गेट भी हटिया मेला परिसर से जोड़कर कारोबारी द्वारा बनवाया गया था। नगर पंचायत के विस्तार के बाद बाजपेईखेड़ा कस्बे में जुड़ गया और नगर पंचायत की आपत्ति के बाद करीब छह महीने रास्ता बनाने का कार्य रोक दिया गया था।

नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि प्लाटिंग कारोबारी द्वारा चार-पांच दिन पूर्व हटिया मेला की भूमि पर कई मीटर सड़क बनाई जाने की सूचना मिली थी। जिस पर नगर पंचायत कर्मियों को भेज कर मेला की भूमि को सुरक्षित करने के लिए प्लाटिंग के गेट के सामने नाला खोदवाकर आवागमन रोक दिया गया है। उन्होंने पूरे मामले की सूचना तहसील प्रशासन को भी दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed