फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Embezzlement of Rs 12.48 lakh by building toilets on paper

Unnao News: कागजों पर शौचालय बनाकर 12.48 लाख का गबन

Wed, 23 Oct 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 12.48 lakh by building toilets on paper
उन्नाव। पुरवा विकासखंड की ग्राम पंचायत बनिगांव में 100 शौचालयों का कागजों पर निर्माण कराकर 12.48 लाख रुपये का गबन किया गया। मामले में फर्जी जीओ टैग करने वाले खंड प्रेरक को सीडीओ ने नोटिस जारी की है। अन्य पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

बनिगांव निवासी प्रमोद कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 137 शौचालयों का कागजों पर निर्माण कराकर 17 लाख से अधिक की धनराशि का गबन किया गया है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश डीपीआरओ को दिए थे। जिला पंचायतराज अधिकारी ने एडीपीआरओ के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गठित कर दी थी। टीम ने गांव जाकर जांच की थी। एक-एक शौचालय की धरातलीय जांच की थी। सत्यापन के दौरान 104 शौचालय नहीं मिले। अधिकारियों को जांच में पता चला कि जिम्मेदारों ने कागजों पर शौचालय बनवा दिए। उनकी जीओ टैगिंग भी विभागीय वेबसाइट पर करा दी।
विज्ञापन

जबकि जिस लाभार्थी के घर में शौचालय बने होने की जीओ टैगिंग की गई, असलियत में उसके यहां शौचालय बना ही नहीं था। जांच में 12.48 लाख रुपये के सरकारी धन के गबन की पुष्टि हुई। टीम ने पूरी रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी। डीपीआरओ से रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा पहले स्तर पर जीओ टैग करने वाले खंड प्रेरक सुनील कुमार व तत्कालीन खंड प्रेरक और वर्तमान में गंजमुरादाबाद में तैनात सत्यम द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी दी है। सीडीओ ने बताया कि खंड प्रेरकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। स्पष्टीकरण मिलने का इंतजार किया जा रहा है। समय से जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed