{"_id":"68a629a897cd5481f106f19b","slug":"electricity-poles-were-not-installed-even-after-money-was-deposited-unnao-news-c-221-1-sknp1055-135743-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रुपये जमा होने के बाद भी नहीं लगाए बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रुपये जमा होने के बाद भी नहीं लगाए बिजली के खंभे
Thu, 21 Aug 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 25-बीघापुर बिजली उपकेंद्र में लगे शिविर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराते विधायक आश
बीघापुर (उन्नाव)। बिजली उपकेंद्र में पुरवा एक्सईएन बीएन यादव और गोकुल बाबा के अधिशासी अभियंता भरत कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पहुंचे विधायक आशुतोष शुक्ला ने अफसरों से कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं की गईं तो ऊर्जा मंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।
बीघापुर के डॉ. मून अग्निहोत्री व संजीव कुमार ने बताया कि तीन बार शिकायत लेकर आ चुके हैं, लेकिन बिजली समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। रावतपुर की आरती शुक्ला ने रुपये जमा होने के बाद भी कनेक्शन के लिए खंभे न लगाने की शिकायत की। यह सुनते ही विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने दोनों खंड के बिजली अधिकारियों से कहा कि हर शिविर में वही व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं तो शिविर लगाना बंद कर दें। कम से कम यहां तक आकर उपभोक्ताओं को परेशान तो नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उनके पास उपभोक्ताओं की भारी संख्या में शिकायतें पहुंच रही हैं। शिविर में एसडीओ पीसी यादव व शशिकांत सहित अन्य कर्मचारी रहे।