फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Doctor on leave pharmacist provided treatment.

Unnao News: डॉक्टर छुट्टी पर, फार्मासिस्ट ने किया इलाज

Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave pharmacist provided treatment.
पासाखेड़ा में मरीज देखते फार्मासिस्ट अनिल कुमार। संवाद
पुरवा। पासाखेड़ा पीएचसी में डॉक्टर के अवकाश पर रहने से रविवार को फार्मासिस्ट ने मरीजों को देखा। चमियानी पीएचसी में तीन माह से लैब सहायक का पद रिक्त होने से पैथोलॉजी जांचें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

रविवार को पासाखेड़ा, चमियानी और गढ़ाकोला पीएचसी में कुल 59 मरीजों का उपचार हुआ। पासाखेड़ा में फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने 19 मरीजों को सामान्य बीमारियों की दवाएं दीं। यहां विभिन्न जांचें भी की गईं। चमियानी पीएचसी में डॉ. राजलक्ष्मी दोहरे ने 20 मरीजों का उपचार किया, लेकिन 20 जून से लैब सहायक न होने के कारण पैथोलॉजी जांच नहीं हो सकी। गढ़ाकोला पीएचसी में डॉ. चारु जैन ने 20 मरीजों को सामान्य बीमारियों की दवाएं दीं। यहां हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू जैसी जांचें हुईं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि चमियानी पीएचसी में लैब सहायक का पद रिक्त है और तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पासाखेड़ा की डॉ. स्वाती गुप्ता बीमारी के कारण अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed