{"_id":"6515c1b566aeb83c610d2566","slug":"electricity-in-auras-area-remained-cut-for-nine-hours-unnao-news-c-221-1-sknp1055-3706-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नौ घंटे गुल रही औरास क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नौ घंटे गुल रही औरास क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन
औरास। मियागंज से औरास विद्युत उपकेंद्र आई 33 केवी लाइन पर काम होने से नौ घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
औरास ब्लॉक के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र औरास से आपूर्ति की जाती है। गुरुवार सुबह छह बजे से विद्युत कर्मचारियों ने मियागंज पावर हाउस से औरास के लिए आई 33 केवी लाइन के ढीले तारों की कसाई और लाइन पर रखी पेड़ों की टहनियों की कटाई-छटाई शुरु की। आदमपुर गांव से लेकर मियागंज चौराहे तक किए गए काम में नौ घंटे लग गए।
इस दौरान सुबह छह बजे गई बिजली दोपहर बाद तीन बजे बहाल हो पाई। कस्बे के कुल्ली गुप्ता, शेखर, दिशांत, कन्हैयालाल व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नौ घंटे आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी में पानी की किल्लत उठानी पड़ी। इनवर्टर के जवाब दे जाने से गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जेई रामू ने बताया कि लाइन पर पेड़ों की रखी टहनियों की कटाई व कहीं तार ढीले तारों को कसने के लिए आपूर्ति बंद कर की गई थी। तीन बजे काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
सोनिक। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के दायरे में आ रही बिजली की उच्च क्षमता की लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने का काम दूसरे दिन भी किया गया। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता डीपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 132 केवी सोनिक-बीघापुर व मौरावां लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का काम किया गया। इससे 132 केवी बिजलीघर बीघापुर एवं मौरावां से जुड़े 33 केवी उपकेंद्र बंद रखे गए।