फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity department got one thousand meters, connection started

Unnao News: बिजली विभाग को मिले एक हजार मीटर, कनेक्शन शुरू

Wed, 29 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity department got one thousand meters, connection started
उन्नाव। बिजली विभाग में नए मीटर आ गए हैं। जिससे लंबित आवेदनों को कनेक्शन देने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जनपद की बिजली वितरण व्यवस्था पांच खंडों में विभाजित है। शहर, शुक्लागंज, हसनगंज, पुरवा व बांगरमऊ में विद्युत वितरण खंड कार्यालय संचालित हैं।
करीब पांच लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं लेकिन एक सप्ताह पहले मीटर खत्म हो जाने से नए कनेक्शन जारी नहीं हो पा रहे थे। आवेदन लंबित होने की जानकारी करने पर लोगों को मीटर खत्म होने की जानकारी देकर वापस किया जा रहा था। इससे लोगों के घर अंधेरे में थे। अब विभाग को एक हजार मीटरों की नई खेप मिल गई है। जिसके बाद कनेक्शन ने तेजी पकड़ ली है।

बिजली विभाग के जानकारों के मुताबिक, जो भी नया कनेक्शन होता है उसकी जो रसीद दी जाती है उसमें मीटर का नंबर दर्ज करना होता है। मीटर न होने के कारण ही नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा थे। अब मीटर मिलने के बाद लंबित आवेदनों में मीटर नंबर दर्ज करके कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एसके चौधरी ने बताया कि मीटर आ गए हैं। लंबित आवेदन जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed