{"_id":"608ae0ba8ebc3ebd050e8a3f","slug":"election-unnao-news-knp625983753","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के लक्षण न होने पर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के लक्षण न होने पर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना के लक्षण न होने पर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रत्याशी या एजेंट को प्रवेश से पहले दोनों वैक्सीन लगवाने का प्रमाणपत्र या कोरोना की निगेटिव जांच दिखानी होगी। ऐसा न होने पर मतगणना स्थल के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स जांच कराई जाएगी। कोरोना के लक्षण मिलने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह सोशल मीडिया पर इस तरह का मैसेज वायरल होने पर कोरोना जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई।
मैसेज वायरल होने पर जिला अस्पताल में ही ढाई सौ से अधिक लोगों ने कोरोना जांच के लिए पर्चा जमा किया। इसमें 130 लोगों की ही जांच हो सकी। अचलगंज में जांच कराने के लिए पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। इससे आधे घंटे तक जांच प्रभावित रही। एक दरोगा व दो सिपाहियों को तैनात किया गया। बीघापुर पीएचसी में भी भीड़ रही। यही हाल बिछिया, औरास और हसनगंज का रहा। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर अव्यवस्था रही। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए कोविड जांच अनिवार्य नहीं है। फिर भी यदि प्रत्याशी या अभिकर्ता के पास मतगणना शुरू होने से 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर अथवा एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन कोर्स पूर्ण किए जाने का प्रमाण दिखाते हैं तो सीधे प्रवेश दे दिया जाएगा। जिनके पास यह रिपोर्ट नहीं होगी तो उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सामान्य होने पर प्रवेश दे दिया जाएगा।