फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

11 ग्राम पंचायतों में नौ को होगा प्रधान का चुनाव

Thu, 29 Apr 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत के बाद 11 ग्राम पंचायतों से रद्द हुए चुनाव नौ मई को हाेंगे। 11 मई को मतगणना होगी। नामांकन 30 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 1040 ग्राम पंचायतें हैं। 26 अप्रैल को 1030 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान का चुनाव हुआ था। 10 ग्राम पंचायतों में चुनाव रद्द कर दिया गया था। इनमें विकास खंड फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत अहमदाबाद माथर, सफीपुर की फतेहपुर, बिछिया के बदलीखेड़ा, बड़ौरा, इछौली व जमुका, बीघापुर के सगवर व लालगंज एक, सफीपुर के अटवा मोहाल ओसिया, सिकंदरपुर कर्ण की लखापुर और हिलौली ब्लाक की बरौला शामिल है। अब इन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के नए सिरे से चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पर्चे दाखिल होंगे। उसी दिन पर्चों की जांच भी होगी। एक मई को सुबह 8 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। फिर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। नौ मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 11 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि रद्द प्रधान पदों पर दुबारा नामांकन कराने के लिए मात्र एक दिन का ही समय दिया गया है। जिन प्रत्याशियों ने पूर्व में नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया था और मतदान रद्द किए जाने के समय तक नामांकन वैध रहा था तो उन्हें दुबारा पर्चा दाखिल करना आवश्यक नहीं होगा। इसी प्रकार जिस व्यक्ति ने मतदान रद्द किए जाने से पूर्व उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने का नोटिस दिया हो, वह दुबारा अब नामांकन कराने के लिए पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed