{"_id":"727f8b493c1f72e8e1c11b7c513acdff","slug":"eid-celebrated-with-enthusiasm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर्षोल्लास से मनी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर्षोल्लास से मनी ईद
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। ईद का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह में नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। दोपहर से शुरू हुआ एक दूसरे के घर जाकर ईद मिलने और बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
शहर की बड़ी ईदगाह में 8 बजे शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिसबाही ने नमाज अदा कराई। उन्होंने लोगों से अल्लाह के बताए हुए नेकी के रास्ते पर चलने की अपील और अन्य मुल्कों के लिए नजीर बनी कौमी एकता को और मजबूत बनाने की बात कही।
विज्ञापन
नमाज के लिए जाते हुए लोग रास्ते में बैठे गरीबों को जकात बांटते चल रहे थे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने मस्जिदों में पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी ईदगाह के अलावा शहर की किलेवाली मस्जिद, छोटी ईदगाह, शाही मस्जिद ताबिलसराय, कंजी वाली मस्जिद, तकीनगर मदीना मस्जिद, काजी बुद्धनशाह, कसाई चौराहा एक मिनारी मस्जिद में भी नमाजियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन