फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

पढ़ाई में भूले कोविड नियम, दो प्रधानाचार्यों को नोटिस

Thu, 16 Sep 2021 06:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। स्कूलों में पढ़ाई के दौरान कोविड नियमों का पालन न करने पर डीआईओएस ने दो प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। राजकीय हाईस्कूल व इंटर के छात्रों की दो पालियों में कक्षाओं का संचालन होना है। उसके बाद भी प्रधानाचार्य एक पाली में ही पढ़ाई करा रहे थे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने बुधवार को शिवगढ़ में संचालित राजकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत सभी 71 छात्र-छात्राएं एक ही पाली में पढ़ाई करते मिले। किसी भी कक्षा में कोविड नियम का पालन नहीं हो रहा था। यही हाल राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली का रहा। यहां पंजीकृत 986 छात्र सभी सुबह की पाली में कक्षाओं में बैठे मिले। न ही छात्र मास्क लगाए थे और न सामाजिक दूरी का पालन हो रहा था। कोरोना के चलते शासन के आदेशानुसार दो पालियों में कक्षाओं का संचालन होना है। पहली पाली सुबह 8 से 12 व दूसरी पाली 12:30 से 4:30 बजे तक संचालित होनी हैं। दोनों पालियाें में पंजीकृत संख्या के आधार पर 50-50 फीसदी छात्रों को बुलाया जाना है। ताकि छात्रों को संक्रमण से बचाया जा सके। इन दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि दो स्कूलाें के प्रधानाचार्यों से जवाब मांगा गया है। अभी और भी कई ऐसे स्कूल हैं जहां प्रधानाचार्य लापरवाही कर रहे हैं। वहां भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed