फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

छह केंद्रों पर 18 से होगी अंक सुधार परीक्षा

Mon, 13 Sep 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2021 के घोषित हुए परीक्षा परिणाम के बाद कई छात्रों ने कम अंक मिलने का प्रार्थनापत्र दिया था। सरकार ऐसे छात्रों के लिए अब अंक सुधार परीक्षा कराने जा रही है। जिले के 446 छात्र-छात्राओं ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था। छह केंद्रों पर 18 सितंबर से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

पहले दिन हिंदी का पेपर कराया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र जीजीआईसी शहर, जीजीआईसी सफीपुर, जीजीआईसी बांगरमऊ, जीआईसी इनायतपुर बर्रा, जीजीआईसी पुरवा व कमलापति इंटर कॉलेज बीघापुर बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें राजकीय हाईस्कूल किशनपुर टंडवा की सहायक शिक्षिका अर्चना यादव, व राजकीय हाईस्कूल अलीपुर मिचलौला के सहायक शिक्षक त्रिवेंद्र कुमार दिवाकर व कंप्यूटर ऑपरेटर उमेश कुमार रावत की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन के साथ सैनिटाइजर व पल्स ऑक्सीमीटर होना अनिवार्य है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक और शाम पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:15 बजे तक होगी। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कंट्रोल रूम बनाकर शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा संबंधी अन्य आदेश भी केंद्र व्यवस्थापकों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed