फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

फर्म पर मेहरबानी में निपटे जिला समन्वयक निर्माण

Wed, 01 Sep 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। बीएसए द्वारा 230 विद्यालयों का विद्युतीकरण कराने के लिए सिर्फ एक ही फर्म पर मेहरबानी दिखाने वाले जिला समन्वयक निर्माण की संविदा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने 230 विद्यालयों का विद्युतीकरण करने के लिए एक ही फर्म को काम देने का पत्र जारी किया था।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले में 230 प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में विद्युतीकरण के लिए 73.92 लाख रुपये जारी हुए थे। 24 जुलाई को बीएसए जय सिंह ने बीईओ को भेजे पत्र में एक फर्म त्रिपाठी ट्रेडर्स लखनऊ रोड गभडिया सुल्तानपुर से ही विद्युतीकरण कराने का आदेश दिया गया था। नियमानुसार संस्था चयन का अधिकार विद्यालय प्रबंध समिति को होता है। डीएम रवींद्र कुमार ने सीडीओ दिव्यांशु पटेल से जांच कराई थी। हालांकि 28 जुलाई की रात को ही बीएसए ने संशोधित पत्र जारी कर दिया था। डीएम ने बीएसए द्वारा किए गए नियम विरुद्ध कार्य की रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। जिला समन्वयक निर्माण दिव्यांश गौतम पर कार्रवाई के आदेश सीडीओ को दिए थे। बुधवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने जिला समन्वयक निर्माण की संविदा समाप्त कर दी। उन्होंने बताया कि समन्वयक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed