{"_id":"61155ab88ebc3e2a384afebd","slug":"education-unnao-news-knp6458884181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की 426 छात्राएं डीएसएन में ही देंगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की 426 छात्राएं डीएसएन में ही देंगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बीएड द्वितीय वर्ष की 426 छात्राओं की परीक्षाएं डीएसएन डिग्री कॉलेज में होंगी। 12 कालेजों के 486 छात्रों को कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में परीक्षा देने जाना होगा। परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है।
परीक्षा नियंत्रक अंजनी कुमार मिश्रा ने बुधवार को डीएसएन डिग्री कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहे 912 छात्रों का परीक्षा केंद्र बदलकर यूनिवर्सिटी कर दिया था। इसमें छात्र व छात्राएं सभी शामिल थीं। गुरुवार को परीक्षा केंद्र में बदलाव कर दिया गया है। दूरी को देखते हुए छात्राओं का परीक्षा केंद्र डीएसएन डिग्री कॉलेज रहेगा। छात्रों को यूनिवर्सिटी ही जाना होगा। बता दें कि खालसा कॉलेज चमरौली, अशोक महाविद्यालय गंजमुरादपुर, श्री ठाकुर जी महाराज महाविद्यालय पुरवा के बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय कानपुर भेजा गया है। डीएसएन कॉलेज, रामसमुझ गुरुकुल महाविद्यालय, डॉ. हरिवंशरॉय बच्चन, सदगुरु डिग्री कॉलेज धानीखेड़ा, अमर शहीद राजा रावराम बख्श सिंह महाविद्यालय गौरीबिहार, बाबू जयशंकर गया प्रसाद का परीक्षा केंद्र यूआईईटी विश्वविद्यालय परिसर के लेक्चर हॉल एल वन रहेगा। शिवशंकर सिंह शिवराम सिंह महाविद्यालय बिरसिंपुर, श्रीरामबाबू पांडेय डिग्री कॉलेज व रघुराजा राम गोपाल महाविद्यालय बहुराजमऊ का सेंटर पुराना मूल्यांकन भवन विश्वविद्यालय परिसर कानपुर बनाया गया है।
बीएड परीक्षा प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अब छात्राएं डीएसएन डिग्री कॉलेज में परीक्षा देंगी। 486 छात्र यूनिवर्सिटी परीक्षा देने जाएंगे।
इनसेट--
17 व 18 को होने वाली परीक्षा निरस्त
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की 17 व 18 अगस्त को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 24 अगस्त को पेट एग्जाम कराने जा रहा है। इसे देखते हुए 17 को विश्वविद्यालय की होने वाली पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अगली तारीख तय होने के बाद परीक्षा कराई जाएगी। डीएसएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। (संवाद)