फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

पत्रावलियां देख चढ़ा बीएसए का पारा

Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। नए बीएसए ने बिछिया ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व नवाबगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। नवाबगंज बीआरसी में पत्रावलियां बिखरी देख उनका पारा चढ़ गया। बिछिया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बने सेप्टिक टैंक की छत धंसी मिली। कमियां देख बीईओ को तीन दिन के अंदर सुधार कराकर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन

बीएसए जय सिंह नवाबगंज स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे। यहां मीटिंग हाल में पत्रावलियां बिखरी पड़ी थीं। सेवा पंजिका के साथ कैश बुक व पासबुक भी बीईओ उपलब्ध नहीं करा पाए। उपस्थित रजिस्टर में सहायक लेखाकर अनुपस्थित मिले। पूछने पर बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। रोपण के लिए आए पौधे प्रांगण में रखे मिले। बीएसए ने बीईओ कृष्णदेव यादव से नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। पौधों का रोपण किया। उसके बाद वह बिछिया ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। बन रहे सेप्टिक टैंक की छत धंसी मिली। कक्षों का निरीक्षण किया। वहां कमराें में जाली न देख लगवाने के निर्देश बीईओ को दिए। छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल उन्हें अभी तक नहीं मिलीं है। जल्द वितरण कराने को कहा। रसोईघर में रखी खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखवाने के निर्देश वार्डन को दिए। बीएसए जय सिंह ने बताया कि दोनों जगहों पर कमियां मिली हैं। तीन दिन में उन्हें दूर कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान बीईओ मुख्यालय अजीत निगम, सफीपुर बीईओ अरुण अवस्थी, सिकंदरपुर सरोसी बीईओ आशीष चौहान साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed