फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dreams got wings, 429 trainees became inspectors

429 प्रशिक्षु बने दरोगा

Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dreams got wings, 429 trainees became inspectors
फतेहपुर चौरासी। 18 महीने के लंबे इंतजार के बाद बदन पर वर्दी पहनने का सपना पूरा हुआ तो 429 जवानाें के चेहरे खिल उठे। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं के चेहरों पर खाकी पहनने की खुशी साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

काली मिट्टी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दीक्षांत समारोह के दौरान दो प्रशिक्षुओं के कोरोना पॉजिटिव आने पर पासिंग आउट परेड नहीं हुई। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य नागेश्वर सिंह ने सभी 429 जवानाें को कर्तव्य निष्ठा व पद गोपनीयता की सपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सभी उपनिरीक्षकों में आउट डोर, इन डोर व वाइवा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अजय कुमार चौधरी को सर्वांग, सर्वोत्तम कार्य के लिए प्रधानाचार्य ने तलवार देकर पुरस्कृत किया। कंप्यूटर में अरुण कुमार व आउट डोर में टॉपर आलोक कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ दिनेश कुमार यादव, एसपीओ राजेंद्र बहादुर सिंह व आरआई मो. शाकिब हासमी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा बने जौनपुर के सौरभ ने बयां की दास्तां
काली मिट्टी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण पूरा कर दरोगा बने जौनपुर के पतौरा गांव निवासी 29 वर्षीय सौरभ कुमार दुबे ने बताया कि पांच वर्ष की उम्र में उसके पिता दिनेश कुमार लापता हो गए थे। 13 वर्ष की उम्र में मां मंशा का निधन हो गया। तीन बड़े ताऊ ओमप्रकाश, चंद्रप्रकाश, अटल प्रकाश व ताई राजकुमारी, सीमा व अनुराधा दुबे ने सहारा दिया तो बदन पर खाकी पहनने का सपना लेकर मंजिल की तलाश में जीतोड़ मेहनत शुरू कर दी। सौरभ ने सफलता का श्रेय अपने तीनों ताऊ व ताई को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed