{"_id":"655905b37d4102604207a0f4","slug":"drdo-scientist-inaugurates-atal-tickering-lab-unnao-news-c-221-1-uno1004-5956-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीआरडीओ वैज्ञानिक ने अटल टिकरिंग लैब का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीआरडीओ वैज्ञानिक ने अटल टिकरिंग लैब का किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। बिछिया ब्लॉक के भुंभवार स्थित आरकेडी इंटर कॉलेज में शनिवार को अटल टिकरिंग लैब का शुभारंभ डीआरडीओ के वैज्ञानिक अंबरीश अवस्थी ने किया।
इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आरकेडी इंटर कॉलेज केंद्र में सरकार की ओर से दिए गए दस लाख रुपये की लागत से लैब की स्थापना की गई है। इसके संचालन के लिए पांच वर्षों तक प्रति वर्ष दो लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इस मौके पर डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने कहा कि लैब स्थापना से छात्र नित नए प्रयोग कर आगे बढ़ सकेंगे।
उन्होंने इसका श्रेय विद्यालय की मेहनत व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को दिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोहा। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपी कृष्ण, प्रबंधक राम कृष्ण दीक्षित, प्रधानाचार्य इंद्रपाल सरोज, राम मनोहर पटेल, धर्मेंद्र पांडेय, सिद्धार्थ दीक्षित,डॉ. बुद्धि शर्मा भी मौजूद रहे।