{"_id":"5e1b6ed28ebc3e8790407fff","slug":"dna-test-of-newborn-and-imprisoned-youth-unnao-news-knp538032763","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात व जेल में बंद युवक का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात व जेल में बंद युवक का होगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया था। जेल मेें बंद आरोपी बच्चे का पिता है या नहीं, इसके लिए पुलिस पिता और बच्चे का शीघ्र ही डीएनए टेस्ट कराएगी। वहीं कोतवाली पुलिस ने सीएचसी में महिला व उसके बच्चे की सुरक्षा के लिए दो महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से मई 2019 में गांव के युवक ने दुष्कर्म किया था। युवती मवेशी चराने खेत गई थी। पांच माह बाद युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर पिता ने 1 सितंबर 2019 को आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना की जांच सीओ पुरवा एमपी शर्मा कर रहे हैं। 25 सितंबर को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। युवती के अनुसूचित जाति व आरोपी के पिछड़ा वर्ग का होने से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही थी।
वहीं शनिवार 11 जनवरी की रात दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पुरवा में भर्ती कराया था। जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। सूचना पर कोतवाल केएन पांडेय सीएचसी पहुंचे और डॉक्टरों से जच्चा-बच्चा के संबंध में जानकारी लेकर दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में दो महिला सिपाहियों को तैनात किया है। कोतवाल ने बताया कि न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। सीओ से वार्ता कर बच्चे और दुष्कर्म के आरोपी का शीघ्र डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।