फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM will investigate the game going on during holidays

Unnao News: छुट्टियों में चल रहे खेल की जांच कराएंगे डीएम

Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
DM will investigate the game going on during holidays
उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे शिक्षकों की छुट्टियों में खेल सामने आने के बाद डीएम ने इसको गंभीरता से लिया है। उन्होंने टीम गठित कर अभिलेखों की जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी के निरीक्षण में लगातार छुट्टियों का खेल सामने आ रहा है। पहले बिछिया ब्लॉक के टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक स्कूल में साल में 365 दिन होने के बाद भी 400 दिन छुट्टी का मामला सामने आया। बीएसए ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। शनिवार को नवाबगंज ब्लॉक के दरियापुर प्राथमिक स्कूल में चौकाने वाला मामला सामने आया था। यहां तैनात शिक्षिका सायमा जैदी अनुपस्थित मिलीं थीं।
विज्ञापन

अभिलेख देखे गए तो उनका साल 2014 से अब तक करीब 1800 दिन (पांच साल) अवकाश मिला। इनमें 400 से अधिक मेडिकल और करीब इतनी ही चाइल्ड केयर लीव शामिल मिली हैं। सबसे खास बात बीईओ इंद्रा देवी को इसकी भनक तक नहीं हैं और अवकाश भी पोर्टल पर नहीं चढ़े मिले। खामियां सामने आने के बाद डीएम ने अब अपने स्तर से जांच कराने की बात कही है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि छुट्टियों में खेल की बात सामने आई है। वह अपने स्तर से टीम गठित कर इसकी विधिवत जांच कराएंगे। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed