फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Diversion on paper, heavy vehicles moving fast on the ground

Unnao News: कागजों पर डायवर्जन, धरातल पर फर्राटा भर रहे भारी वाहन

Mon, 09 Dec 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Diversion on paper, heavy vehicles moving fast on the ground
उन्नाव। एक साल से दही तिराहे पर लागू रूट डायवर्जन अब केवल कागजों पर ही रह गया है। इस तिराहे पर न तो यातायात पुलिस नजर आती है न ही बैरियर लगे हैं। इससे भारी वाहन सीधे लखनऊ की तरफ जा रहे हैं। सोनिक मोड़ पर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर प्वाइंट पर सिंगल लेन पर यातायात चलने से जाम लगता है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है। लखनऊ के बनी कस्बे में स्लैब व गर्डर रखने का काम होने से भारी वाहनों के हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर रोक है। भारी वाहनों को दही चौकी तिराहा से पुरवा, मौरावां और मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा था। लेकिन डायवर्जन प्वाइंट दही चौकी तिराहा पर यातायात पुलिस की सुस्ती से भारी वाहन सीधे लखनऊ की ओर जा रहे हैं। तिराहे से बैरियर तक हटा दिए गए हैं। सोनिक मोड़ के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर प्वाइंट पर काम चलने से वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा है। अचानक दही से भारी वाहनों के पहुंच जाने से मोड़ पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि लखनऊ में जाम न होने पर भारी वाहनों को सीधे जाने दिया जाता है। सोनिक डायवर्जन प्वाइंट पर निर्माण एजेंसी को निजी कर्मचारी लगाकर यातायात संचालन करने को कहा गया है। अगर वह ऐसा नहीं कर रहे हैं तो एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दूसरी लेन में चार गर्डर रखने का काम पूरा

अचलगंज। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के आजाद मार्ग चौराहे के पास बन रहे अंडरपास पर दूसरी लेन में चार गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है। शनिवार रात डेढ़ बजे से शुरू हुआ काम रविवार सुबह आठ बजे तक चला। पीएनसी अधिकारी अनिरुद्ध राय ने बताया कि अभी तक कुल चौदह गर्डर रखे जा चुके हैं। दो दिन में सभी 20 गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed