फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dispute with police team

पुलिस टीम से अभद्रता

Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
dispute with police team
अचलगंज पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची बदरका चौकी पुलिस से अभद्रता की गई। आरोपियों ने सिपाही का डंडा छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानांतर्गत जगजीवनपुर गांव में एक मंदिर में वार्षिकोत्सव के दौरान पास में रहने वाले सत्यप्रकाश का बड़े बेटे विजय व बहू अनामिका से विवाद हो गया। अनामिका ने फोन कर मानपुर गांव निवासी भाई अनुज, रंजीत सुमित को बुला लिया। तीनों भाई दोस्त गोमती नगर लखनऊ निवासी संतोष व भैसई नौबस्ता निवासी शोभित के साथ रात लगभग 10 बजे बहन की ससुराल पहुंच गए। उन्होंने ससुर सत्यप्रकाश व देवर रितांशु, अंकित को पीट दिया और घर के बाहर तक खींच लाए।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर लोगों ने आरोपियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। चौकी प्रभारी संदीप मिश्र सिपाही प्रशांत मिश्र व महेश के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। बौखलाए अनामिका के भाइयों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। एक सिपाही का डंडा पकड़कर गालीगलौज भी की। पुलिस ने विजय व अनुज, रंजीत सुमित व उनके दोस्तों समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। रितांशु की तहरीर पर पुलिस ने विजय, अनुज, रंजीत सुमित, लखनऊ निवासी संतोष व भैसई नौबस्ता निवासी शोभित के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी व बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ल ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed