{"_id":"6570bd5a6216c6a71f00fa26","slug":"dispute-between-sister-in-law-and-sister-in-law-due-to-water-logging-in-the-field-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6803-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खेत में पानी भरने से देवरानी जेठानी में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खेत में पानी भरने से देवरानी जेठानी में विवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। पानी लगाते समय खेत में पानी भर जाने को लेकर हुए विवाद में देवरानी जेठानी के बीच मारपीट हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने देवरानी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बिहार थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर में ओमप्रकाश की पत्नी अंजू बुधवार को खेतों में पानी लगा रही थी। मेड़ कटने से जेठ संतोष के खेत में पानी भर गया। जेठानी मंजू ने इसका विरोध किया तो देवरानी अंजू आपे से बाहर हो गई। गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगी। यही नहीं मंजू को दांत से काट लिया। शिकायत पर पुलिस ने मंजू की डॉक्टरी कराकर अंजू के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
--
भाभी को पीटने में देवर का शांतिभंग में चालान
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के गांव बैरिहनखेड़ा की मंजू देवी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पारिवारिक मामले को लेकर देवर राकेश कुमार ने गाली गलौज कर पीड़िता को मारा पीटा। मारपीट की घटना में भाभी मंजू देवी को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने आरोपी देवर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि देवर का चालान किया है। (संवाद)