फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Displeasure among people due to filing of report on jamming

Unnao News: जाम लगाने पर रिपोर्ट दर्ज होने से लोगों में नाराजगी

Sun, 07 Jul 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Displeasure among people due to filing of report on jamming
बेहटामुजावर। दुकान पर ट्रक पलटने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया था। इस पर पुलिस ने 26 नामजद और 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


बेहटामुजावर के पुराने थाना भवन के पास रह रही हरदोई के समोधा गांव निवासी राजकुमार भुर्जी की पत्नी सरला (33) और दो बच्चों करन (15) और विक्की (13) पर तीन जुलाई को चावल लदा ट्रक पलट गया था। इससे तीनों की मौत हो गई थी। चार जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर शव रख जाम लगाया था। विधायक श्रीकांत कटियार के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए थे और अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जाम लगाने पर 26 नामजद और 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। इससे परिजन और अन्य लोगों में नाराजगी है। शनिवार को पूर्व सांसद अन्नू टंडन मृतकों के घर पहुंचीं और ढाढ़स बंधाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस ने कानपुर के असालकगंज निवासी ट्रक चालक कुंदन को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed