फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Delivery facility will be available in Chamiyani and Pasakheda PHC

Unnao News: चमियानी और पासाखेड़ा पीएचसी में मिलेगी प्रसव की सुविधा

Sun, 13 Jul 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 13 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Delivery facility will be available in Chamiyani and Pasakheda PHC
उन्नाव/पुरवा। क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमियानी और पासा खेड़ा में प्रसव की सुविधा जल्द शुरू होगी। इसके लिए उपकरण आदि की व्यवस्था हो गई है। अब गर्भवती महिलाओं को 50 किमी दूर जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। प्रसव की सुविधा शुरू होने से यहां की करीब 60 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। व्यवस्था शुरू करने के लिए स्टॉफ को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। इसी माह तैनाती भी हो जाएगी।
विज्ञापन




पीएचसी-एक

पासा खेड़ा में वर्ष 1984 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक भवन में खोला गया था। इसके बाद वर्ष 2000 में नवीन भवन निर्माण कराया गया था। तीन साल पहले यहां आयुष चिकित्सक डॉ.अंजली सिंह की तैनाती थी, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद अभी तक किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई। इसके अलावा अभी तक यहां पर केवल प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, लेकिन अब यहां पर्याप्त स्टॉफ की तैनाती व तैनात स्टॉफ नर्स को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। इसके बाद प्रसव की सुविधा कराई जाएगी।
विज्ञापन


पीएचसी-दो
वर्ष 1995 में चमियानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। यहां की आबादी 30 हजार है। यहां पर आयुष चिकित्सक डॉ.राज लक्ष्मी दोहरे, फार्मासिस्ट रुद्र सिंह, लैब सहायक किरन सक्सेना और एएनएम आशा देवी की तैनाती है। पुरवा सीएचसी की स्टॉफ नर्स को प्रशिक्षण व डॉक्टर की तैनाती करने के बाद यहां भी जल्द ही प्रसव की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रयास शुरू हो गया है। स्टॉफ नर्स का प्रशिक्षण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की बात

चमियानी की ग्राम प्रधान गोमती देवी ने बताया कि प्रसव की सुविधा शुरू होने से महिलाओं को आठ किमी दूर पुरवा सीएचसी नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी। ऐसे उन्हें दर्द झेलते हुए पुरवा तक जाना पड़ता है।

भूलेमऊ की सोनी देवी ने बताया कि पासा खेड़ा पीएचसी में प्रसव की सुविधा शुरू होने महिलाओं को काफी राहत हो जाएगी। उन्हें 12 किमी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। समय से प्रसव होने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ भी रहेंगे।


बोले सीएचसी प्रभारी
स्टॉफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा जरूरी उपकरणों और एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही उपकरण और डॉक्टर मिल जाएंगे। उम्मीद है कि इसी माह प्रसव की सुविधा शुरू हो जाएगी।

- डॉ.दिनेश कुमार, सीएचसी प्रभारी, पुरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed