फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death of old woman and farmer due to cold

ठंड से वृद्धा व किसान की मौत

Tue, 31 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of old woman and farmer due to cold
गंजमुरादाबाद/औरास(उन्नाव)। कड़ाके की ठंड की चपेट में आकर वृद्धा और किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी शमीम उर्फ मल्हू (38) पुत्र साहब अली एक किसान था। वह बटाई पर खेती कर रहा था। दो दिन पूर्व वह गेहूं के खेत में पानी लगा रहा था। तभी उसे ठंड लग गई। परिजनों ने उसे बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां राहत मिलने पर वह घर आ गया। सोमवार सुबह उसकी हालत फि र बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

उधर, औरास के डकौली गांव निवासी राजकिशोर शुक्ला की पत्नी राम देवी (67) की सोमवार भोर पहर अचानक ठंड लगने से तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख परिजन सोमवार सुबह लगभग 8 बजे निजी वाहन से उसे लखनऊ के एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने सीने में ब्लड जम जाने के कारण मौत होना बताया है। शाम को उसका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां की मौत पर उसके दो बेटों में अजय, दीपक व बेटियों का रोकर बुराहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed