फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death of a respiratory patient, four admitted to diarrhea

सांस रोगी वृद्ध की मौत, डायरिया पीड़ित चार भर्ती

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Death of a respiratory patient, four admitted to diarrhea
उन्नाव। सांस लेने में परेशानी पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को ओपीडी में डायरिया पीड़ित 49 मरीज पहुंचे। इनमें चार को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

अचलगंज कस्बा निवासी मोतीलाल (85) को बुखार के साथ सांस फूलने में दिक्कत होने पर परिजनों ने गुरुवार शाम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

डॉक्टर ने कानपुर हैलट ले जाने की सलाह दी। लेकिन हैलट ले जाने के पहले ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं शुक्रवार को डायरिया पीड़ित जरगांव निवासी रहीदा (52), अचलगंज की दिव्यांशी (2) पुत्री अंकुश, बड़ा चौराहा निवासी अभिनव (32) व ईदगाह कालोनी की रामश्री (55) को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव से डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें।
इसका रखें ध्यान
- डायरिया में बच्चों को उबला हुआ पानी दें।
- बाहर का खाना और फास्ट फूड से बचें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- पेट में दर्द हो तो चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed