फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death from cold

ठंड से एक की मौत, घने कोहरे से लाइट जलाकर रेंगे वाहन

Sat, 20 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 20 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Death from cold

उन्नाव/शुक्लागंज। मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। गुरुवार की शाम से शुरू हुई शीत लहर दूसरे दिन शाम तक जारी रही। शुक्लागंज में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे शुक्रवार को जनजीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ा। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम सी दी।

विज्ञापन


चालकों को दिन में वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। दिनभर लोग आग के पास मौजूद रहे। सड़कों के साथ-साथ प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा दिखा।
गंगाघाट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय ज्ञान चन्द की शुक्रवार को ठंड लगने से मौत हो गई। मां माया देवी ने बताया कि बेटा दोनों पैरों और हाथों से विकलांग था।
विज्ञापन


जिसकी तबीयत दो दिन पहले बिगड़ी थी। जिसे चिकित्सक को दिखाया गया डाक्टर ने ठंड लगने की बात कही। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। उपचार को ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की आसमान से बदली के चलते शाम को ही मौसम बिगड़ने लगा था। देरशाम करीब 9 बजे से कोहरा गिरना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई कोहरा घना होता गया।

आधी रात को दो हाथ की दूरी पर खड़े लोग भी नहीं दिखाई दे रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे स्थिति और खराब हो गई। कोहरे के चलते 50 मीटर दूर दिखना बंद हो गया। दिन में चालक वाहन की लाइट जलाकर लोग चलने को मजबूर हुए। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे।

करीब 12 बजे सूर्यदेवता बादलों की ओट से बाहर आए। इसके साथ ही धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि धूप में तेजी न होने से लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हुए।


दिनभर लोग आग के आसपास ही रहे। शाम 5 बजे जैसे ही सूर्यास्त हुआ वैसे ही ठंड में और इजाफा हो गया। इसके साथ ही लोग घरों में घुस गए। ठंड के चलते बाजारों में भी रौनक कम दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed