फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of youth found lying in canal minor, not identified

Unnao News: नहर माइनर में पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 01 Aug 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found lying in canal minor, not identified
जांच करते आसीवन एसओ अजय कुमार सिंह।  - फोटो : जांच करते आसीवन एसओ अजय कुमार सिंह।
सफीपुर (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुशीराबाद शारदा नहर की माइनर में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जांच में शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। चेहरा फूलने के साथ कीड़े भी पड़ चुके थे। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

मुशीराबाद गांव के पास से शारदा नहर निकली है। गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर मुरव्वतपुर माइनर के पास गुरुवार दोपहर एक बजे युवक (30) का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रधान पुत्र रिजवान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि नहर भी इतनी तेज नहीं आ रही है कि बहकर आया हो। लोगों का मानना है कि कहीं हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस आसपास थानों में पता लगाने के साथ दूसरे जिलों में भी फोटो भेजी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को माइनर से निकलवाकर पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव पर नीली रंग की जीन्स, उसी रंग की हाफ टीशर्ट, सफेद रंग की फटी बनियान मिले हैं। शरीर में कहीं भी चोट का निशान नहीं है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed