फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree outside the village

Unnao News: गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree outside the village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अचलगंज (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के बद्दलपुरवा में शनिवार शाम से लापता युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने एक युवती से नजदीकी होने और उसी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। पांच घंटे बाद पुलिस ने लाठियां पटकीं और शव को जबरन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
थानाक्षेत्र के बद्दलपुरवा निवासी गोले निषाद का बेटा कमलेश निषाद (18) शनिवार शाम घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। रविवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने उसका शव उसी के खेत में आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता पाया। सूचना पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों का मजमा लग गया। मृतक के भाई धर्मराज ने गांव की एक युवती से कमलेश की नजदीकी होने और इसी खुन्नस में हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस पर वे हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। एसओ ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन जिद पर अड़े रहे। करीब पांच घंटे बाद भी हंगामा शांत न होते और मसले का हल न निकलते देख सीओ बीघापुर विजय आनंद पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने तेवर तल्ख किए और लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर करते हुए शव जबरन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह खेती में भाइयों का हाथ बंटाता था। बेटे की मौत से मां राजदुलारी व अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक के भाई धर्मराज ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ ने गहनता से जांच कराने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
--
युवती के घर के बाहर बैठे परिजन, पुलिस ने जैसे तैसे हटवाया
कमलेश का शव मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन पड़ोस में रहने वाली सजातीय युवती के दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गए। चर्चा है कि कमलेश उसी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। घटना वाले दिन भी लोगों ने युवक को उसके घर से निकलते देखा था। दूसरे दिन शव मिलने पर परिजन अब युवती और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े हैं।

--
शरीर पर लगी मिट्टी, पेड़ की डाल पर पैर के निशान
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमलेश का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर लगे फंदा से लटका मिला था। उसके दोनों पैर अन्य टहनी पर रखे थे। शरीर पर काफी मिट्टी भी लगी थी। टहनी पर पैर के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर कोई फंदा लगाएगा तो उसी पीठ में मिट्टी कैसे लग सकती है। शव भी लटका मिलेगा न कि पैर पेड़ टिके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed