फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a teenage girl found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 17 Sep 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 17 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging in the house
घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

मां ने पड़ोसी युवक पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। गांगानगर गांव में किशोरी का शव घर के कमरे में धोती के फंदे से लटका मिला। मां ने गांव के ही युवक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के गंगानगर मोहल्ला निवासी रूपशंकर की बेटी खुशी (15) का शव घर के कमरे में मां की साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय सौतेली मां संजू खेत गई थी, जबकि चाचा महेश धानीखेड़ा बाजार गए थे। घर में वृद्ध दादी गोमती ही थी। देर शाम करीब सात बजे मां संजू घर पहुंची तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। वह चीखते हुए निकली तो अन्य परिजन और पड़ोसी भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर बेटी का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतका चार भाई बहनों में बड़ी थी।
विज्ञापन

एसओ दिलीप कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--

दो साधु वेशधारियों ने बच्ची को कार में खींचने का किया प्रयास

चीखने पर मोहल्लेवासियों ने दोनों को कार सहित पकड़ा
पूछताछ में पता चला सफीपुर में जड़ी बूटी बेचते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। कार सवार दो साधू वेशधारियों पर ग्रामीणों ने बच्ची का हाथ पकड़ कर कार में खींचने का आरोप लगाया है। लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। साधु वेशधारियों की कार में हरियाणा प्रांत का रजिस्ट्रेशन नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बच्ची खेत से घर जा रही थी। बच्ची के अनुसार कस्बे से तीन सौ मीटर दूर मुंशीगंज मार्ग पर तालाब पुलिया के पास कार सवार दो साधु वेशधारी कस्बे की तरफ आर रहे थे। कार की रफ्तार धीमी कर उसमें से एक ने हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया। शोर मचाते हुए उसके हाथ में दांत से काट लिया और छुड़ाकर लोगों को जानकारी दी। लोगों ने पीछा कर कार सवार दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जसवंत और सिंभ्भानाथ निवासी गांव मंगाला जिला सिरसा राज्य हरियाणा बताया है पुलिस जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों वर्तमान समय में सफीपुर में रहकर जड़ीबूटी बेंचने का काम करते हैं। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

--

सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई बाइक, युवक की मौत

सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर जाफरखेड़ा मोड़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरवा। सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर जाफरखेड़ा मोड़ के पास बाइक के सामने मवेशी आने से संतुलन बिगड़ गया और दूसरी दिशा में जाकर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था।

कस्बे के मोहल्ला पश्चिम टोला निवासी विनोद शुक्ला का पुत्र शिवांश (20) लखनऊ के बंथरा स्थित एक कंपनी में काम करता था। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक से घर जा रहा था। सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर जाफरखेड़ा के पास शिवांश की बाइक के सामने मवेशी आने से वह संतुलन खो बैठा और दूसरी ओर बाइक मोड़ दी। इससे सडक़ किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उसे सीएचसी लाई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से पिता विनोद, मां वंदना, भाई केशव और बहन उन्नति बेहाल हैं।


कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज होने से अचानक मवेशी आया और अनियंत्रित बाइक दूसरी ओर मोड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed