संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। मानसिक बीमार युवक का शव घर से चार सौ मीटर दूर खेत में पेड़ से लटका मिला। पिता ने बीमारी से ऊबकर बेटे के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।
बरुआघाट निवासी गोविंद पाल(28) पुत्र छोटेलाल का शव शनिवार को मंशाराम के खेत की मेड़ पर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता ने बताया कि गोविंद मानसिक बीमार था। छह साल से उसका कानपुर के एक डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। गोविंद सुबह चार बजे घर से निकला था। ग्रामीणों ने खेत के पेड़ में फंदे से लटका शव देखकर जानकारी दी। बताया कि बीमारी से परेशान होकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी है। गोविंद की मौत से मां छेदाना, भाई रामकृष्ण, जितेंद्र, बहन रामाकांती, रीना व शशि का रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।