फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dangerous manholes in the city

शहर में जगह-जगह खतरे वाले मैनहोल

Thu, 28 Apr 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dangerous manholes in the city
खुला पड़ा सफाई के नाम पर खोदा गया मैनहोल। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बड़ा चौराहा पर खुले मैनहोल में दो छात्रों के गिरने की घटना प्रशासन के लिए चेतने के लिए काफी है। शहर में जगह-जगह खुले पड़े मैनहोल और नालों के टूटे पत्थर लोगों के लिए जानलेवा बन सकते हैं। लोगों ने कई बार मांग उठाई लेकिन पालिका ढक्कन या लोहे की जाली लगाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

नगर पालिका में विकास को लेकर हर साल करीब 300 करोड़ का बजट पास होता है इसके बाद भी शहर की सूरत नहीं बदल सकी है। जगह-जगह खुले मैनहोल कब किसके लिए जानलेवा बन जाएं भरोसा नहीं। बुधवार को कचौड़ी गली का नाला ओवरफ्ेलो होनेे से मैनहोल नजर न आने से दो छात्र गिर गए थे। गनीमत रही कि आसपास के दुकानदारों की नजर पड़ गई वर्ना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

जनाक्रोश बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने नगर पालिका के जलकल अभियंता विवेक वर्मा को मैनहोल पर तत्काल लोहे की जाली लगवाने का निर्देश दिया था। नतीजा यह है कि खतरे वाला मैनहोल अभी भी खुला पड़ा है। इसी तरह धवन रोड, आईबीपी तिराहा, लोकनगर मार्ग, एबी नगर, सिविल लाइंस, कल्याणी देवी, कलक्टरगंज सहित कई स्थानों पर खुले मैनहोल से हादसों का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला और मैनहोल को ढकने के लिए नाप कराई गई है। जल्द ही खुले पड़े मैनहोल पर जाली या पत्थर लगा दिए जाएंगे।-विवेक वर्मा, जलकल अभियंता
नगर पालिका।

हादसे के बाद भी खुला पड़ा बड़ा चौराहा का मैनहोल। संवाद

हादसे के बाद भी खुला पड़ा बड़ा चौराहा का मैनहोल। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed