{"_id":"5fee19f48ebc3e3c9429e468","slug":"cultural-unnao-news-knp603269035","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 की टीस भुलाकर बोले-वेलकम 21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 की टीस भुलाकर बोले-वेलकम 21
विज्ञापन
बाबूगंज में एक डांस एकादमी में केक काटकर नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते युवा।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गुजरते साल 2020 में कोरोना के कहर की टीस भुलाकर लोगों ने नये साल 2021 का स्वागत किया। गुरुवार को हर तरफ पुराने साल की विदाई और नये साल के स्वागत का उल्लास दिखा। बाजारों में गिफ्ट, ग्रीटिंग, केक की खरीदारी हुई। शहर में कई स्थानों पर कोचिंग सेंटर, बेकरी, फास्ट फूड की दुकानों पर सजावट की गई। युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। पुलिस हाईवे स्थित होटल-ढाबों की निगरानी करती रही।
गुरुवार शाम से रात 12 बजे विभिन्न स्थानों पर पार्टियां कर नये साल की बधाई दी जाती रही। घरों में भी लोगों ने केक काटकर नया साल शुरू होने की खुशियां मनाईं। कई जगहों पर कार्यक्रमों में युवाओं ने खूब धमाल किया। अपनों को नये साल की बधाई देने के लिए किसी ने ग्रीटिंग का सहारा लिया तो किसी ने गिफ्ट व बुके का। सोशल मीडिया पर भी शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान खूब हुआ। शहर से लेकर हाईवे तक होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों की सजवाट की गई। रात में 12 बजते ही लोगों में एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
होटल व रेस्टोरेंट में रही भीड़
नववर्ष की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के लिए युवाओं की पहली पसंद रेस्टोरेंट व होटल में पार्टी रही। युवाओं की पसंद को देखते हुए शहर के अधिकांश होटल व रेस्टोरेंट गुरुवार सुबह से ही ग्राहकों के स्वागत में सज गए थे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने खानपान पर छूट का ऑफर भी दिया। शाम से देर रात तक डीजे की धुनों पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
--
सज गए पर्यटन, धार्मिक स्थल
नवाबगंज स्थित पक्षी विहार में नये साल को लेकर गुरुवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। लखनऊ से 45 किलोमीटर की दूरी व जिला मुख्यालय से 20 किमी दूरी पर स्थित पक्षी विहार में ठंड के मौसम में विदेशी पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। नये साल पर खुशनुमा माहौल को यादों में संजोने के लिए गुरुवार शाम को भीड़ रही। हालांकि नये साल के पहले दिन शुक्रवार को भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। परियर स्थित पौराणिक जानकीकुंड भी पर्यटकों के लिए सज गया है। बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर, फतेहपुर चौरासी का प्राचीन शिवमंदिर, गंजमुरादाबाद स्थित सुरसरिनाथ मंदिर, मौरावां स्थित बाबा बिल्लेश्वर मंदिर, मगरवारा स्थित गोकुल बाबा समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर हर साल की तरह इस बार भी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
-
पुलिस करती रही गश्त
उन्नाव। नये साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। हुड़दंग कर बाइकाें से फर्राटा भरने वालाें को सबक सिखाने के लिए हर चौराहों पर बैरियर लगवाए गए। रात तक एएसपी विनोद कुमार पांडेय व सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने फोर्स के साथ गश्त की। सार्वजनिक जगहाें पर भीड़भाड़ में मौजूद लोगों को हटाकर उन्हें घर जाने की सलाह दी गई। इसके अलावा होटल, ढाबा व गेस्ट हाउसों पर पुलिस नजरें टिकाए रही।