फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural programes on shivratri

शिवरात्रि पर हुए आयोजन

Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
cultural programes on shivratri
गोकुल बाबा मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में हर हर बम बम गूंजता रहा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। जय भोला भंडारी, तेरी महिमा न्यारी जैसे भजनों पर भक्त झूमते दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार को मगरवारा स्थित गोकुलबाबा मंदिर, शहर के सिद्धनाथ, झारखंडेश्वर, झंडेश्वर, रामेश्वरम, अखिलेश्वर, पातालेश्वर आदि शिव मंदिरों के पट सुबह चार बजे ही खुल गए। देरशाम तक भारी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। दही, शहद, अक्षत, पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, बेल, बेर, गेहूं की बालियां व गन्ने आदि समर्पित कर शिवार्चन किया।
विज्ञापन

हजारीटोला के प्राचीन श्री सिद्धनाथ बाबा मंदिर में शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। हसनगंज के सई नदी तट पर स्थित जलेश्वरनाथ मंदिर, नेवलगंज, नवई, झलोतर व बारा बुजुर्ग स्थित बालेश्वर मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा। बिछिया के तारगांव स्थित तेजेश्वर मंदिर, ओरहर गांव के केदारेश्वर, मरोई में मरोईश्वर, तौरा गांव में लक्खेश्वर व पड़री कला में सगरेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। फतेहपुर चौरासी के आनंदेश्वर, गौरीशंकर, मंगलेश्वर, बलखंडेश्वर, नीलकंठेश्वर मंदिर में शाम तक भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed