फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman murdered with sharp weapons

धारदार हथियार से महिला की हत्या

Fri, 11 May 2018 12:14 AM IST
unnao
unnao Updated Fri, 11 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapons
हसनगंज सीएचसी में मृतका शांती के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amarujala
हसनगंज। घर से शौच के लिए निकली महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हमलावर शव को गांव के बाहर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में बनी कोठरी में फेंककर भाग निकले। जानकारी पर पति व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के जीवित होने की संभावना पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर मृतका के देवर व उसके एक भतीजे को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के तेगापुर निवासी किशन पाल रैदास की पत्नी शांती (35) गुरुवार दोपहर घर से शौच के लिए खेत पर गई थीं। खेत पर कुछ लोगों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के सुंदर लाल की कोठरी में फेंककर भाग निकले। मवेशी चराने गए गांव के कुछ बच्चों ने कोठरी में खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन शांती को हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक अमन ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर हसनगंज सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। तफ्तीश की जा रही है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि हमलावर ने पहचाने जाने के डर से हत्या की है। शक के आधार पर पर मृतका के देवर व एक भतीजे को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


फील्ड यूनिट ने भी की जांच
जांच के लिए पुलिस ने फील्ड यूनिट की भी मदद ली। जिस खेत की कोठरी में महिला का शव मिला, उसी से करीब पांच मीटर की दूरी पर एक डंडा मिला है। पुलिस को शक है कि शौच करते समय हमलावर ने इसी डंडे से सिर पर वार किया। इसके बाद खींचकर कोठरी में ले गया। स्निफर डॉग डंडा मिलने वाले स्थान पर इधर-उधर घूमने के बाद कोठरी तक गया। पुलिस डंडे में मिले अंगुलियों के निशानाें की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देवर और भतीजे का है आपराधिक इतिहास
शांति के देवर दुलारे ने अपने बड़े भाई मुन्नालाल की हत्या कर दी थी। न्यायालय ने हत्या के आरोप में सजा भी सुनाई है। मौजूदा समय में वह जमानत पर जेल से बाहर है। जेल से छूटने के बाद दुलारे परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। बुधवार को ही वह दिल्ली से गांव आया था। वहीं भतीजे सरवन पर 2016 में गांव की ही एक मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। सरवन तीन महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आया है। शक के आधार पर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


पोल खुलने के डर से हत्या का शक
पति केशन पाल ने पुलिस को पत्नी की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हो सकता है कि महिला के साथ छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास किया गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed