{"_id":"5aa813f24f1c1ba2238b5018","slug":"woman-killed-after-divorce-with-husband-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत
unnao
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव भौली में पति से विवाद के बाद पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे से धुआं बाहर निकलने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा गया। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। अस्पताल लाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद पति ने भट्ठे की ओर जाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। भट्ठा श्रमिकों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
भौली गांव निवासी शिवकुमारी (30) का पति नेत्रपाल रावत से मंगलवार सुबह शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के बाद नेत्रपाल घर से बाहर चला गया। शिवकुमारी ने बच्चों को कमरे से बाहर कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। बच्चों ने कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसियों को जानकारी दी। आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जब तक कपड़ों से आग बुझाकर शिवकुमारी को बाहर निकाला जाता, उसने दम तोड़ दिया। पत्नी के आग लगाकर मरने की सूचना पर नेत्रपाल ने भी भट्ठे के पास फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। भट्ठे पर काम करने वालों ने उसे नीचे उतारा। शिवकुमारी के आग लगाने की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के गांव सहिजनपुर हरौनी निवासी पिता रामदुलारे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है।
पिता रामदुलारे ने बताया कि बेटी की शादी सोलह साल पहले की थी। चार बच्चे हैं। इनमें अंजली (10), अर्जुन (8), अंकुश (5) व एक साल का बच्चा है। रामदुलारे के मुताबिक अगर वह कोई कार्रवाई करता है तो बच्चों का भविष्य संकट में आ जाएगा। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की जलने से मौत की सूचना थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।