{"_id":"1aa1a0933a8a05fd05af355fa6c58ee5","slug":"two-houses-robbed-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
अचलगंज। असलहों से लैस बदमाश महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर अनिवासी भारतीय समेत दो घरों से जेवर-नगदी समेत पंद्रह लाख का माल लूट ले गए। करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। एक दरोगा, दो सिपाही मौके पर पहुंचे और तफ्तीश कर लौट आए।
अचलगंज थानाक्षेत्र के अमरसस गांव निवासी मेवालाल विमल कुवैत में नौकरी करता है। उसका बेटा रंजीत भी विदेश में साथ रहता है। शनिवार रात करीब दो बजे असलहों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश चैनल के ताले तोड़कर मेवालाल के घर में दाखिल हुए।
कमरे में सो रही मेवालाल की बहू प्रिया पत्नी रंजीत, गजाखेड़ा गांव निवासी विवाहित बेटी अनीता और बेहटा देवारा निवासी बेटी निर्मला को असलहों के बलपर बंधक बना लिया। अलमारी की चाभी मांगी। महिलाओं ने विरोध का प्रयास किया तो बदमाशों ने प्रिया की 6 माह की बेटी और अनीता के छह साल के बेटे अंश को गोली मारने की धमकी दी। महिलाओं ने चाभी दे दी।
विज्ञापन
बदमाश अलमारी में रखे 10 हजार रुपये, 10 लाख के जेवर और कीमती विदेशी कपड़े लूट ले गए। प्रिया के मुताबिक बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे सभी सहमे रहे।
इसके बाद बदमाशों ने छत के रास्ते पास में ही रहने वाले अवधेश सिंह के घर में धावा बोला। कमरे के ताले तोड़ डाले और बक्से में रखे 50 हजार रुपये, अवधेश की पत्नी साधना सिंह और बेटी राखी सिंह के छह लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
बदमाशों ने अवधेश सिंह या उनके परिवार के साथ मारपीट नहीं की। पूर्व प्रधान राकेश शर्मा की सूचना पर सुबह करीब सात बजे हलका इंचार्ज दरोगा राममिलन पांडेय दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। शाम करीब चार बजे सीओ गोपी नाथ सोनी और अचलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।