{"_id":"5aeca0244f1c1b63098b7fcd","slug":"truck-tractor-reversed-tractor-two-laborers-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत
unnao
Updated Fri, 04 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुर्दाघर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
बीघापुर। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र के पुरई गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पिता-पुत्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को ठेकेदार ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है।
बिहार थानाक्षेत्र के गांव पांडेयपुर निवासी सूरजपाल सिंह (55) अपने साथी रामगुलरिहा के प्रमोद (40) पुत्र शिवप्रसाद, दयाराम सरोज (45) पुत्र रामगुलाम व उनके बेटे सचिन (14) के अलावा दो अन्य साथियों के साथ थानाक्षेत्र के ही गांव मनिकापुर के एक घर स्लेब डालने गया था। इन मजदूरों को गुलरिहा निवासी ठेकेदार रामशंकर साहू साथ लेकर गया था। गुरुवार रात स्लेब पड़ने के बाद सभी ट्रैक्टर से लौट रहे थे। ट्रैक्टर गुलरिहा निवासी दिलीप पुत्र महादेव चला रहा था। रात लगभग ग्यारह बजे स्लेब पड़ने के बाद सभी गांव लौट रहे थे। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर चिकंदरपुर-पुरई के बीच ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली सहित सड़क पर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां सूरजपाल, प्रमोद, दयाराम व उनके बेटे सचिन की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे घायलों में डाक्टर ने सूरजपाल व प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। दयाराम व उनके बेटे सचिन की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। ठेकेदार ने दोनों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
..............................
तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था सूरजपाल
हादसे का शिकार हुआ सूरजपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की पत्नी राजकली के अलावा एक लड़का अशोक है। सूरजपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
.............................
प्रमोद की मजदूरी से भरता था परिवार का पेट
हादसे का शिकार प्रमोद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी शीला के अलावा बच्चों में नेहा व राज हैं। प्रमोद के पास कुछ बिस्वा खेती है। वह मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। प्रमोद की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।