Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police engage in a shootout with miscreants who were planning an attack on a sports coach

हरियाणा: खेल कोच पर हमले की फिराक में घूम रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पांव में लगी गोली

Sun, 22 Nov 2026 09:34 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 09:34 AM IST
सार

हरियाणा के कैथल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस हमले में दो बदमाशों के पांव में गोली लग गई। 

विज्ञापन
Police engage in a shootout with miscreants who were planning an attack on a sports coach
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव भाना की खेल नर्सरी में तैनात बॉक्सिंग कोच पर जानलेवा हमला करने की योजना बना रहे दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अलसुबह पूंडरी-नैना रोड पर एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आरोपी गांव करोड़ा निवासी टिंकू और अभिषेक  है। पुलिस के अनुसार, दोनों रविवार सुबह खेल नर्सरी में पहुंचकर कोच पर हमला करने की फिराक में थे। 

विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शनिवार रात एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार के नेतृत्व में एएसआई राममेहर, एएसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र और सिपाही सुखविंद्र की टीम पूंडरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पूंडरी क्षेत्र में किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूंडरी-नैना रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस का दोनों युवकों से आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद टीम ने उन्हें काबू कर लिया और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos


कुछ दिन पहले हुआ था कोच से विवाद
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव भाना स्थित खेल नर्सरी में तैनात बॉक्सिंग कोच का कुछ दिन पहले गांव करोड़ा के कुछ व्यक्तियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते टिंकू और अभिषेक ने कोच पर हमला करने की योजना बनाई थी। दोनों रविवार सुबह खेल नर्सरी में पहुंचकर वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई और समय रहते कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया गया।

दोनों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक प्राथमिक
पुलिस के अनुसार, आरोपी टिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित रोहतक, गुरुग्राम और कैथल समेत विभिन्न जिलों में करीब सात से आठ आपराधिक प्राथमिकि दर्ज हैं। वहीं, अभिषेक के खिलाफ भी तीन से चार आपराधिक प्राथमिक दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। मुठभेड़ और कोच पर हमले की साजिश से जुड़े मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed