फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tratement not given

झुलसे मजदूर को लेकर भटके, मौत

Wed, 27 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 27 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
tratement not given
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बिहार थाना क्षेत्र के रिसाल खेड़ा गांव निवासी अतीश कुशवाहा (25) पुत्र रामनाथ सुमेरपुर चौराहा स्थित कुशवाहा टेंट हाउस में मजदूरी करता था। वह इलेक्ट्रीशियन का काम भी जानता था।  मंगलवार सुबह करीब 8 बजेे अतीश सुमेरपुर निवासी रमेश के घर मांगलिक कार्यक्रम में टेंट और लाइट लगाने पहुंचा। पांडाल में वह बिजली के तारों की फिटिंग कर रहा था। इसी बीच लोहे की सीढ़ी झूल रहे हाईटेंशन के तारों से छू गई। तेज झटके के साथ अतीक दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। टेंट मालिक विनोद कुशवाहा अन्य लोगों से की मदद से उसे पीएचसी सुमेरपुर ले गए। यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिससे उसका काफी देर तक इलाज नहीं हो पाया। अतीश की हालत गंभीर देख उसे पाटन सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण सुमेरपुर पीएचसी पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एंबुलेंस पर जमकर पत्थर बरसाए। साथी वहां पड़ी कुर्सियां तोड़ दी। नाराज लोगों ने सीएचसी के पास ही सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। बिहार थानाध्यक्ष आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इनसेट
रजिस्टर पर साइन कर नदारद हो जाते डॉक्टर
ग्रामीणों का आरोप है कि सुमेरपुर पीएचसी के डॉक्टर रजिस्टर पर साइन कर नदारद हो जाते है। वह पीएचसी पर मिलते ही नहीं। डॉक्टर के न मिलने से अक्सर मरीजों को बिन इलाज के ही लौटना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई पर किसी ने गौर फरमाना उचित नहीं समझा। ग्रामीणों का कहना है कि करंट लगने के बाद अतीश को पीएचसी ले जाया गया। पीएचसी में डॉक्टर मौजूद होते तो समय पर उसे इलाज देकर बचाया जा सकता था। डॉक्टर के नदारद होने पर उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस भी नहीं थी मौजूद
परिजनों ने बताया कि  पीएचसी सुमेरपुर में डॉक्टर के न मिलने पर अतीश को पाटन सीएचसी ले जाने के एंबुलेंस मांगी गई तो सीएचसी में एक भी एंबुलेंस नहीं मिली। कई बार फोन करने के बावजूद भी चालक एंबुलेंस लेकर वहां नहीं पहुंचा। जिस पर परिसर में खड़ी 102 एंबुलेंस उसे पाटन सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ बोले कराएंगे जांच
सुमेरपुर पीएचसी में डॉक्टर और एंबुलेंस के न मिलने की बात पर सीएमओ भूपेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। घटना के समय डॉक्टर की मौजूदगी नहीं पाई गई गी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




सीएचसी में तोड़फोड़ में 43 पर रिपोर्ट
उन्नाव। सुमेरपुर पीएचसी में मंगलवार सुबह इलाज न करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों की ओर से की गई तोड़फोड़ की घटना में सीएचसी प्रभारी मुकेश सिंह ने धोनी, गोपाल, संतपाल, नंदी, गनेश, शिवदत्त, नानू, कमलेश पाल समेत 13 ज्ञात व 30 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बीघापुर थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
--------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed