फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three robbers arrested in trains

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 11:28 PM IST
unnao
unnao Updated Sat, 16 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested in trains
जीआरपी थाने में मौजूद ट्रेनों में लूटपाट करने वाले शातिर। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाला शातिर एक बोतल शराब के लालच में रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के दो और शातिरों को दबोच लिया। सरगना अभी तक फरार है। गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पकड़े गए तीन लुटेरों में एक हत्यारोपी है।

वह डेढ़ महीने पहले जेल से बाहर आया है। लुटेरों ने हाल में लूट की दो घटनाओं सहित दो दर्जन से अधिक चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है। जीआरपी गैर जिलों से भी आपराधिक इतिहास तलाश रही है।
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मगरवारा रेलवे स्टेशन को शातिर अपराधियों ने ट्रेन यात्रियों के लूट का सेफ जोन बना लिया है। छह माह में ट्रेनों में दो दर्जन से अधिक चोरी और लूट की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेनों में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले तीन शातिर मगरवारा स्टेशन के आउटर से घेरेबंदी में हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तारी के दौरान टीम को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

तीन घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद शहर कोतवाली के देवीखेड़ा गांव निवासी देशराज रैदास, मोहल्ला कल्याणी निवासी शिवम गुप्ता व अजगैन के विक्रमखेड़ा निवासी लखन कश्यप और शिवम गुप्ता उर्फ हनुमान पकड़े गए। हनुमान डेढ़ साल पहले एक शिक्षक की हत्या में नामित है। वह डेढ़ माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया है। जीआरपी इंस्पेक्टर सूबेदार यादव ने बताया कि तीनों को मगरवारा स्टेशन के आउटर से लूट की योजना बनाते पकड़ा गया। युवक ट्रेन के शातिर लुटेरे हैं। युवकों के पास से 4300 की नगदी, आला नकब व तमंचा बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
-------------
इनसेट
छह माह में दो दर्जन वारदातें कबूलीं
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिरों ने छह माह में अलग-अलग ट्रेनों में दो दर्जन से अधिक लूट व चोरी की घटनाएं कबूली हैं। 2 सितंबर को कानपुर प्रयाग इंटरसिटी में अचलगंज स्टेशन के समीप महिला का बैग चोरी करने, 4 नवंबर को मगरवारा स्टेशन के समीप इंदौर एक्सप्रेस में यात्री का बैग पार करने के अलावा 8 दिसंबर को मगरवारा स्टेशन के आगे मोबाइल लूटने की घटना स्वीकार की है।
-----------
इनसेट
एक सिपाही की चाल में फंस गया शातिर गिरोह
ट्रेनों में लूटपाट कर पुलिस के लिए सिरदर्द बने तीनों शातिरों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ व जीआरपी एक सप्ताह से सुरागकशी कर रही थी। इस दौरान आरपीएफ के एक सिपाही ने तीन दिन पहले मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर गंगाघाट के ऋषिनगर मोहल्ले से अपराधी लखन कश्यप के साले को हिरासत में  लिया था। इसके बाद लखन को दारू पार्टी के बहाने बुलाया। रात के अंधेरे में पुलिस ने घेरेबंदी कर लखन को फिल्मी स्टाइल में दबोच लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से मोर्चा भी लिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर निकलने में सफल रही। पुलिस चंगुल में फंसे लखन की निशानदेही पर दोनों शातिर भी शुक्रवार रात हत्थे चढ़ गए।

-------------
इनसेट
डेढ़ माह पहले जेल से छूटा है हनुमान
जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शिवम गुप्ता उर्फ हनुमान शातिर चोर है। वह करीब डेढ़ साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा गांव के पास हुई शिक्षक की हत्या में भी आरोपी है। हत्या में नामित आरोपी 40 दिन पहले जमानत पर छूटा है। पकड़े गए आरोपी चलती ट्रेनों से छलांग लगाने में भी माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed