{"_id":"58ff9b4e4f1c1b9e65c0d874","slug":"theft-of-lakhs-of-businessman-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना की मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बड़ी बाजार में एक जनरल स्टोर दुकान मालिक के घर में खिड़की खोलकर दखिल हुए चोर ढाई लाख रुपये व जेवर समेत पांच लाख का माल चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
गंजमुराबाद कस्बा के बड़ी बाजार निवासी अमित कुमार गुप्ता का सदर बाजार में जनरल स्टोर है। वह यहां कई दुकानदारों के साथ बीसी चलाते हैं। बीसी का रुपया उनके घर पर रखा था। वह रोज की तरह सोमवार शाम दुकान बंद कर घर गए थे। अमित अपने पुराने मकान का निर्माण करा रहे है। एक कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी है। सोमवार रात चोर खिड़की से घर के भीतर पहुंचे और कमरे में दाखिल हुए। परिवार छत पर सो रहा था।
चोरों ने अमित के बड़े भाई दिनेश गुप्ता के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और करीब ढाई लाख की नगदी और इतनी ही कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब दिनेश की पत्नी राधा गुप्ता छत से नीचे जा रही थी तो दरवाजे की कुंडी बंद थी। यह देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। वहीं दूसरी ओर चौकी इंचार्ज हसीब अहमद का कहना है कि यह चोरी फ र्जी है। अमित गुप्ता बीसी के रुपये अपने घर पर जमा करता है। वह लोगों का रुपया हड़पना चाहता है। इसलिए यह चोरी का नाटक कर रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
70 हजार की चोरी
चकलवंशी। थानाक्षेत्र के मजरा बलारदेव निवासी नन्हकू पुत्र नारायन घर के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता है। सोमवार रात नन्हकी पांच बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई। नन्हकू ने बताया कि मंगलवार सुबह कमरे में सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। बक्से में रखे सोने के जेवर व 25 हजार रुपये थे। चोर बक्सा तोड़ कर जेवर व नगदी ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
स्कूल में तोड़फोड़ के बाद चोरी
चकलवंशी (उन्नाव)। प्राथमिक विद्यालय माखी प्रथम व द्वितीय और आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार रात चोरों ने तोड़फोड़ कर मिड-डे मील के बर्तन व खाद्यान्न चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तब घटना का पता चला। हेडमास्टर ने ग्राम प्रधान व पुलिस को सूचना दी।
प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधान शिक्षिका पिंकी त्रिवेदी, सहायक शिक्षिका वंदना शुक्ला अन्य टीचरों के के साथ मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचीं तो स्कूल के दरवाजे व खिड़कियां टूटीं थीं। प्राथमिक स्कूल के अलावा कन्या प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर हजारों का नुकसान कर दिया। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर मिड-डे मील के बर्तन व खाद्यान्न उठा ले गए। स्कूल स्टाफ ने प्रधान को घटना की जानकारी दी। माखी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
गंजमुरादाबाद। नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में चोरी का खुलासा पुलिस तीन दिन बाद तक नहीं कर सकी है। सुलतानपुर में तीन दिन पहले वीरेंद्र पाल सिंह पुत्र हीरा पाल सिंह के मकान में सेंध लगाकर चोरों ने करीब 20 हजार रुपये सहित दो लाख के आभूषण पार कर दिए थे। इस दौरान वीरेंद्र पाल घर के आंगन में अकेले सो रहा था। सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर जल्द घटना का खुलासा किए जाने की बात कही थी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इस बारे में चौकी प्रभारी हसीब अहमद ने बताया कि वह चार दिन से छुट्टी पर हैं।