फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The victim will be an adult or a minor, CBI will prove

पीड़िता बालिग या नाबालिग, साबित करेगी सीबीआई

Sat, 05 May 2018 11:25 PM IST
unnao
unnao Updated Sat, 05 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पीड़िता के नाबालिग होने को लेकर उठाए जा रहे सवालों और पीड़िता की ओर से दिखाई जा रही टीसी को गलत बताए जाने के मामले में भी सीबीआई ने जांच तेज की है। सीबीआई को इस बिंदु पर भी 21 मई को हाईकोर्ट में जवाब देना है।
विज्ञापन

विधायक पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के परिजनों ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए रायबरेली जिले के एक स्कूल से कक्षा पांच पास करने की टीसी कोर्ट में दाखिल की थी। टीसी रायबरेली के बीएसए की ओर से भी प्रमाणित  है। विधायक पक्ष से इस टीसी को फर्जी बताते हुए माखी थाना के एक गांव स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से दिए गए पीड़िता के शैक्षिक प्रमाणपत्र में उसे बालिग दिखाया गया है। सीबीआई ने इस प्रकरण की हकीकत सामने लाने के लिए जांच तेज की है। सीबीआई ने किशोरी के नाना को तलब किया है। किशोरी की मां का कहना है कि बेटी ने केजी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई अपनी ननिहाल रायबरेली में रहकर पूरी की है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। स्कूल की टीसी नाना ने ही निकलवाकर भेजी थी। सीबीआई शनिवार को किशोरी के नाना से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

इनसेट
शिकायती पत्र में लिखे आरोपियों से भी होगी पूछताछ
किशोरी की मां की ओर से पति (किशोरी के पिता) की मौत होने के बाद 9 अप्रैल को एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर माखी थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई, पुुलिस की ओर से अब तक एफआईआर से बाहर या अज्ञात में शामिल किए गए सभी आरोपियों को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं। इनमें किशोरी के पिता के साथ मारपीट करने वालों में विधायक के भाई के दो अन्य साथी व पुलिस कर्मी, दो अंगरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा घायल पिता का इलाज कराए बगैर षड़यंत्र कर जेल भिजवाने वालों में दो आरोपी और 11 जून 2017 को किशोरी के साथ हुई घटना में शामिल आठ अज्ञात में चार महिलाएं शामिल हैं। सीबीआई इनकी पहचान कर घटना का सच जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शस्त्र लाइसेंसों के यूनिक आईडी नंबरों की जांच
सीबीआई विधायक के  अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों और गुर्गों के नाम दर्ज शस्त्र लाइसेंसों की भी जांच करेगी। इसके लिए शस्त्र लाइसेंसों के यूनिक आईडी नंबर मांगे गए हैं। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आपराधिक मुकदमों और हिस्ट्रीशीट के तथ्य को छिपाते हुए शस्त्र लाइसेंस जारी किए। बार-बार आपराधिक घटनाओं में नाम आने के बाद भी शस्त्रों का नवीनीकरण किया जाता रहा।

इनसेट
आय से अधिक संपत्ति व जमीनों पर कब्जे की शिकायत
जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर पर अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व सरकारी जमीन पर स्कूल बनाने के आरोप किशोरी के चाचा ने लगाए हैं। शनिवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया है कि आरोपी विधायक के मित्रों व रिश्तेदारों के नाम कुछ ही वर्षों में करोड़ों की संपत्ति बन गई। इसके अलावा विकासखंड मियागंज के माखी में ग्राम समाज की भूमि पर निर्मित मार्केट को तोड़कर निजी स्कूल बना लिया गया। इसके लिए कई गरीबों की जमीन को कब्जा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed