फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The old man killed his wife while sleeping

वृद्ध ने पत्नी को सोते समय मौत के घाट उतारा

Thu, 31 May 2018 11:02 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 31 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
The old man killed his wife while sleeping
- मौरावां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामसनेही। - फोटो : amarujala
मौरावां (उन्नाव)। मौरावां थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग ने वृद्ध पत्नी की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। वृद्ध को रुपयों की जरूरत थी। वह अपनी जमीन बेचना चाहता था। पहले ही छह बीघा जमीन बेच चुके बुजुर्ग पर पत्नी नजर रख रही थी। बेटे भी विरोध कर रहे थे। इसी से झल्लाए वृद्ध ने बुधवार रात विवाद के बाद पत्नी की सोते समय हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने पिता के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के संतबख्शखेड़ा गांव के मजरा चिलौली निवासी रामनसनेही यादव (75) ने बुधवार देर रात करीब दो बजे पत्नी रामजानकी (70) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर रामसनेही का बड़ा बेटा रामसागर मौके पर पहुंचा। पिता के हाथ में तमंचा और चारपाई पर मां का खून से लथपथ शव देख वह सन्न रह गया। उसने लाठी से पिता के हाथ पर वार किया।  इससे तमंचा छूटकर दूर जा गिरा। बेटा पिता को पकड़कर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने रात में ही रामसनेही को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि रामसनेही ने कुछ वर्षों के अंतराल में अपनी छह बीघा जमीन बेच दी है। अब करीब डेढ़ बीघा जमीन बची है। जमीन बिक्री के रुपये उसने पत्नी और बेटों को नहीं दिए। वह अब कुछ और जमीन बेचना चाहता था। इसकी भनक पर रामजानकी विरोध करते हुए पति पर नजर रख रही थीं। उसे घर से बाहर जाने से भी रोकती थीं। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता था। बुधवार शाम को भी रामसनेही का पत्नी से विवाद हुआ था। रात को दोनों घर में अगल-बगल चारपाई पर लेटे थे। रात करीब दो बजे रामसनेही ने पत्नी पर तमंचे से ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे रामसागर ने पिता रामसनेही के खिलाफ अपनी मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

----------
इनसेट
औने पौने दाम में बेच देता था खेत
गोली मारकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले रामसनेही यादव ने दो साल के अंदर औने पौने दामों में छह बीघा जमीन बेच डाली थी। जमीन बिक्री के रुपये न मिलने से रामजानकी से विवाद होता था। रामसनेही यादव का छोटा बेटा सुभाष माता-पिता के साथ रहता था। वह घटना के एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली गया था। बड़ा बेटा शादी के बाद पास में अलग घर बनाकर रह रहा था। पत्नी को अकेला पकर रामसनेही ने पत्नी के सीने में एक के बाद दो गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
असलहा बनाने में जा चुका है जेल
मौरावां पुलिस ने अक्तूबर 2017 में संतबक्सखेड़ा में एक असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। फैक्ट्री से पुलिस ने रामसनेही यादव व उसके साथी बनवारी लाल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इनसेट
साथी से मांग कर लाया था तमंचा
पुलिस की पूछताछ में रामसनेही ने बताया कि वह अपने साथी से तमंचा व दो कारतूस मांग कर लाया था। वह कई दिनों से तमंचे को घर में छिपाकर रखे था। मंगलवार को बेटे के दिल्ली जाते ही उसे घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया। मौरावा थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि तमंचा व कारतूस मुहैया कराने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed