फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found tied with a rope by the riverbank

Auraiya News: नदी किनारे रस्सी से बंधा मिला महिला का शव

Sun, 18 Oct 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found tied with a rope by the riverbank
अयाना। जुहीखा पुल के पास राना सिंह के खेत के सामने शनिवार को यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। शव रस्सी से बंधा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चौकीदार ने शव मिलने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान है। शव करीब छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया शव पानी के बहाव में बहकर आने की आशंका जताई जा रही है। किनारे लगने के बाद शव दिखाई दिया। महिला ने हल्के लाल रंग का ब्लाउज और चुनरी पहन रखी थी। शव रस्सी से बंधा होने के कारण पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed