फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Burglary at High Court judges ancestral home; locks broken on 10 rooms and six cupboards

Mirzapur News: हाईकोर्ट के जज के पैतृक आवास में चोरी, 10 कमरों और छह अलमारियों के टूटे ताले

Sun, 18 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Burglary at High Court judges ancestral home; locks broken on 10 rooms and six cupboards
एसपी समेत पुलिस और फाॅरेसिंक टीम ने पहुंचकर शुरू की जांच, खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। थाना क्षेत्र के खैरा गांव में हाइकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश जय कृष्ण उपाध्याय के पैतृक आवास में चोरी हो गई। चोर घर के 10 कमरों और छह अलमारियों के ताले तोड़कर सामान चुरा ले गए। चोरी कितने की हुई है, इसका पूरा आकलन नहीं हो सका है।
शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, क्षेत्राधिकारी, जिगना थाना पुलिस, एसओजी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जज के भाई और सहायक विकास अधिकारी श्रीकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि उनके बड़े भाई मातांबर उपाध्याय खैरा गांव स्थित पैतृक आवास पर रहते हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिए अपने बेटे के पास चले गए थे। शनिवार को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद न्यायाधीश जय कृष्ण उपाध्याय और श्रीकृष्ण उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के 10 कमरों और छह अलमारियों के ताले टूटे मिले। चोर कितने की संपत्ति ले गए हैं, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की गई है। चोरी का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed