फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Middle-aged man and a woman die after being injured in a road accident

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ और एक महिला की मौत

Sun, 18 Oct 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man and a woman die after being injured in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कांटे चौकी क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो पाई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक की पहचान बखिरा थाना क्षेत्र के ढ़ोढया गांव निवासी अशोक (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मार्ग दुर्घटना में घायल अवस्था में एक व्यक्ति को संयुक्त जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, घटना की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मीरगंज के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कांटे चौकी की पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed